You are here:   About Us
Register   |  Login

कॅरियर एजुकेशन फेसिलीटेटर-डॉ. जयंतीलाल भंडारी

कॅरियर दिशा मिशन प्रख्यात कॅरियर विशेषज्ञ डॉ. जयंतीलाल भंडारी की नई पीढ़ी को कॅरियर अभिमुख और प्रतिभाशाली बनाने के जीवन लक्ष्य एक भाग है। शिक्षाविद डॉ. जयंतीलाल भंडारी मध्यप्रदेश ही नहीं देश में प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री और विंयात कॅरियर विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं। डॉ. भंडारी को शिक्षा के क्षेत्र की सर्वोच्च उपाधि डी. लिट्. और प्रतिभाशाली प्राध्यापकढों के यूजीसी के सर्वोच्च सऔमान कॅरियर अवार्ड से नवाजा गया है। राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. भंडारी भारत सरकार की राष्ट्रीय सामाजिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण अकादमी, नई दिल्ली के शोध सलाहकार तथा नेशनल लेबर इंस्टीट्यूट की कार्यपरिषद के सदस्य रहे हैं। प्रदेश स्तर पर डॉ. भंडारी मध्यप्रदेश शासन की स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के राज्य निदेशक तथा मध्यप्रदेश स्टॉक एँसचेंज के निदेशक रहे हैं। इन दिनों डॉ. भंडारी देश के प्रमुख समाचार पत्र-पत्रिकाओं में आर्थिक विषयों पर नियमित लेखन के द्वारा जनसामान्य को नए आर्थिक परिदृश्य से लगातार परिचित करा रहे हैं। डॉ. भंडारी युवाओं के कॅरियर निर्माण के लिए प्रिंट मीडिया के तहत कॅरियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों द्वारा नई पीढ़ी को कॅरियर एवं रोजगार संबंधी तनावों से बचा रहे हैं। डॉ. भंडारी के मार्गदर्शन में हजारों छात्र कॅरियर के उजले रास्तों पर आगे बढ़ रहे हैं और मध्यप्रदेश व देश के कोने-कोने में उच्च प्रतिष्ठित पदों पर परचम फहरा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान तथा युवाओं के लिए कॅरियर मार्गदर्शन के साथ-साथ डॉ. भंडारी ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में भी उच्च शोध कार्य करके विशिष्ट योगदान दिया है। डॉ. भंडारी के मार्गदर्शन में कई छात्रों ने शोध कार्य करके पीएच.डी. की उपाधियाँ प्राप्त् की हैं। निसंदेह शिक्षा, अर्थशास्त्र एवं कॅरियर निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व समर्पित योगदान देकर डॉ. भंडारी राष्ट के नव-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

व्यक्तिगत मार्गदर्शन


Career Guidance, Career Counseling, Career Insight, In person Career chat sessions

ख्यात कॅरियर विशेषज्ञ डॉ. जयंतीलाल भंडारी से व्यक्तिगत रूप से उनके १११, गुमाश्ता नगर, इंदौर, मध्यप्रदेश स्थित कार्यालय पर सशुल्क कॅरियर मार्गदर्शन प्राप्त् करने हेतु कार्यालयीन समय १० से ६ बजे तक इस टेलीफोन नंबर पर पूर्व में समय निर्धारत करें- (०७३१) २७९६१५६


To meet Dr. Bhandari in person for career advising and guidance, please seek an appointment in advance.

Office hours:

10:00 A.M - 6:00 P.M (Mon - Sat)

Office Location:

111 Gumashta nagar, Indore, Madhya Pradesh

Phone: (0731) 2796156


बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा हेतु नोट्स 500 रुपए