ऐसे करें मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-२००९ की तैयारी
मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से उच्च प्रशासनिक पद की प्राप्ति बड़ी संख्या में युवाओं का एक कॅरियर स्वप्न होता है। वे युवा जो अत्यधिक प्रतिस्पर्धा के कारण सिविल सर्विस परीक्षा में चयनित नहीं हो पाते हैं या जिनका उद्देश्य राज्य में रहकर ही प्रशासनिक सेवा की डगर पर ब़ढ़ना होता है, वे परिश्रम, आत्मविश्वास और सुनियोजित तैयारी से राज्य के विभिन्न तरह के प्रशासनिक पदों पर चयनित हो सकते हैं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा १८ अप्रैल, २०१० को ली जाने वाली मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-२००९ नए पैटर्न एवं नए सिलेबस के आधार पर आयोजित की जा रही है। मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-२००९ में दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र होंगे। पहला प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन का एवं दूसरा प्रश्नपत्र ऐच्छिक विषय का होगा । सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में १५० वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे, जिनके कुल पूर्णांक १५० निधारित हैं जबकि ऐच्छिक विषय के प्रश्नपत्र में १२० वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे जिनके कुल ३०० अंक निधारित हैं।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक
You are seeing preview text because you are not logged in.
To view full article, please login.
...
Login to Read More