विश्व के बदलते परिदृश्य में आज सुनियोजित और प्रभावकारी ढंग से संचालित संगठनों की सफलता और यहाँ तक कि उनके अस्तित्व के लिए भी पबलिक रिलेशन (जनसंपर्क) अनिवार्य हो गया है। न केवल सरकारी, सहकारी, निजी, राजनीतिक , शैक्षिक , धार्मिक संस्थाओं के लिए अपितु व्यक्ति विशेष के प्रचार-प्रसार के लिए भी पबलिक रिलेशन महत्वपूर्ण विधा बनकर उभर रहा है । इसी से संबद्ध है पबलिक रिलेशन ऑफिसर का पद। अगर आप में अपनी बात दूसरों तक पहुँचाने और अपनी बात को मनवाने की क्षमता है तो यह मान लें कि पबलिक रिलेशन ऑफिसर का पद आप ही के लिए बना है ।
किसी कंपनी के पबलिक रिलेशन ऑफिसर (पी.आर.ओ.) का जॉब बेहद ही रूचिकर होता है। इसके अंतर्गत न सिर्फ अपनी कंपनी की इमेज ही मार्केट में बनानी होती है बल्कि अपनी कंपनी की उन्नति, सुविधाएँ, क्षेत्र के विषय में भिन्न-भिन्न मैग्जीन, न्यूज पेपर, इलेँट्रॉनिक मीडिया तथा संबंधित कार्पोरेट ब्रॉशर आदि द्वारा लोगों तक जानकारियाँ भी पहुँचानी होती हैं। पबलिक रिलेशन ऑफिसर को प्रेस और जनता से जानकारी संबंधी कॉलों के उत्तर देने होते हैं। उन्हें निमंत्रण सूचियों और प्रेस सम्मेलनों के ब्यौर