ऐसे करें कराधान सहायक परीक्षा-2010 की तैयारी
वाणिज्य विषय के जो विद्यार्थी टेक्सेशन में रुचि और दक्षता रखते हैं, उनके लिए मध्यप्रदेश में कराधान सहायक (टेक्सेशन असिस्टेंट) एक अच्छा करियर विकल्प है। मध्यप्रदेश शासन, वाणिज्यिक कर विभाग के अन्तर्गत कराधान सहायक के 175 रिक्त पदों हेतु मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 6 जून, 2010 को कराधान सहायक परीक्षा-2010 की लिखित परीक्षा आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में वाणिज्य से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण छात्र सम्मिलित हो सकते हैं। इस परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु सामान्य वर्ग हेतु न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। मध्यप्रदेश के मूल निवासियों हेतु अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है। कराधान सहायक परीक्षा के तहत लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार की होगी। लिखित परीक्षा हेतु कुल 450 अंक निर्धारित हैं तथा साक्षात्कार हेतु 50 अंक निर्धारित हैं । इस प्रकार यह परीक्षा 500 अंकों की होगी।
यह उल्लेखनीय है कि कराधान सहायक लिखित परीक्षा में दो प्रश्त्रपत्र होंगे। प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन का होगा जो 150 अंकों का
You are seeing preview text because you are not logged in.
To view full article, please login.
...
Login to Read More