टेली कम्युनिकेशन के क्षेत्र में कॅरियर के उजले अवसर
टेलीफोन का आविष्कार करने वाले ग्राहम बेल ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसका यह आविष्कार समूचे विश्व को इतना करीब ला देगा कि हम हजारों किलोमीटर दूर बैठे लोगों से पलभर में जु़ड जाएँगे। वर्तमान समय की बात करें तो टेलीफोन वर्तमान समाज की वह अहम जरूरत बन चुका है, जिसके बिना आपसी संबंधों को जिंदा रख पाना मुमकिन नहीं जान पड़ता। भारत की बात की जाए तो गाँव-गाँव में टेलीफोन एवं मोबाइल के पहुँचने से आज हर सुख-दु:ख में हम सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठे अपनों को करीब पाते हैं।
संचार एक ऐसा माध्यम है, जो आम आदमी की हर जरूरत को पूरा करता नजर आ रहा है। जहाँ बेसिक फोन घर की चार दीवारी में उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करते हैं, वहीं मोबाइल (सेल्यूलर) फोन हर कदम पर हमारा साथी बनकर उभरा है। यही कारण है कि आज के दौर में तेजी से विकसित हो रही टेलीकॉम इंडस्ट्री के संचालन के लिए न केवल तकनीकी बल्कि मैनेजमेंट व मार्केटिंग में प्रशिक्षित युवाओं की भारी माँग है। टेलीकॉम इंडस्ट्री में निजी क्षेत्र के प्रवेश करने के बाद से युवाओं में इस क्षेत्र की औपचारिक शिक्षा प्राप्त् करने का रूझान भी बहुत बढ़ गय
You are seeing preview text because you are not logged in.
To view full article, please login.
...
Login to Read More