You are here:   Article
Register   |  Login
प्राचार्य, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भर्ती परीक्षा-2010
Publish Date: 7/24/2010
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्राचार्यों के 240 रिक्त पदों हेतु प्राचार्य, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भर्ती परीक्षा-2010, 28 नवंबर 2010 को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में बैठने हेतु कम से कम द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर उपाधि, बी.एड. तथा उच्चतर माध्यमिक शाला कक्षाओं में पाँच वर्ष का शिक्षण अनुभव आवश्यक है। परीक्षा में बैठने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 17-8-2010 है। आवेदन ऑनलाइन मँगाए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.mppsc.nic.in/ पर भरे जा सकते हैं। प्राचार्य, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भर्ती परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रथम प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान तथा शिक्षा प्रशासन के प्रश्न पूछे जाएँगे। प्रथम प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। द्वितीय प्रश्नपत्र वर्णनात्मक होगा। इसमें निबंध तथा संक्षिप्तिकरण से संबंधित प्रश्न पूछे जाएँगे। इसी को ध्यान में रखते हुए यहाँ एक मॉडल टेस्ट पेपर भी प्रकाशित किया जा रहा हैं।

Download Model Paper