बायो-टेक्नोलॉजी में कॅरियर के उजले अवसर
Publish Date: 6/11/2010
Article

बायो-टेक्नोलॉजी यानी जैव प्रौद्योगिकी वह तकनीक है जिसमें जीवधारियों या जीवधारियों से प्राप्त् होने वाले पदार्थों का उपयोग करके उत्पादों का निर्माण या उनमें सुधार किया जाता है। जैव प्रौद्योगिकी एक उभरता हुआ वैज्ञानिक क्षेत्र है, जिसमें असीमित संभावनाएँ हैं। चूँकि यह एक नया विज्ञान है इसलिए इसमें आने वाले समय में मनुष्य जाति के लिए लाभदायक अनुसंधान की प्रबल संभावनाएँ हैं। इसके अंतर्गत अनेक क्षेत्र सम्मिलित हैं, जैसे स्वास्थ्य और चिकित्सा, कृषि, पशुपालन, उद्योग और पर्यावरण आदि। यह संपूर्ण विश्व में उभरता हुआ क्षेत्र है, जिसमें भविष्य की उद्भुत दवाओं के आविष्कार और साथ ही पौधों तथा जीव-जन्तुओं की नई प्रजातियों के विकास का रहस्य छुपा हुआ है।

बायो-टेक्नोलॉजी के द्वारा पेड-पौधों और जीव-जन्तुओं में सुधार किया जाता है या किसी खास उद्देश्य के लिए सूक्ष्मजीवों का विकास किया जाता है। बायो-टेक्नोलॉजी के अंतर्गत समाज के लाभ के लिए औषधीय, निदानात्मक, कृषि संबंधी, पर्यावरणीय और अन्य उत्पाद तैयार करने के लिए जीवित कोशिकाओं और कोशिकाओं द्वारा उत्पादित सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इस सामग्


You are seeing preview text because you are not logged in. To view full article, please login.
...Login to Read More