फाइन आर्टस् में कॅरियर
Publish Date: 12/1/2011

कला को प्रारंभ से ही अभिव्यक्ति का माध्यम माना जाता रहा है लेकिन वर्तमान में इसी अभिव्यक्ति के माध्यम से कॅरियर की नित नई राहें और प्रोफेशन जुड़ गए हैं। इसी प्रकार का एक प्रोफेशन फाइन आर्टस् का है। अब वह समय गया जब फाइन आर्टस् के छात्र केवल केनवास पर स्केचिंग के बारे में ही सोचते थे और उन्हें अपने काम के प्रदर्शन के लिए वर्षों इंतजार करना पड़ता था। अब चारों ओर सैकड़ों की तादाद में खुली आर्ट गैलरियों में जहाँ नए टैलेंट को भरपूर मौका मिल रहा है वहीं दूसरी ओर उनके लिए गैलरी मैनेजमेंट, विंडो ड्रेसिंग, आर्ट डायरेक्शन, आर्ट थेरेपी, ग्राफिक डिजाइन, आर्ट एजुकेशन के क्षेत्र में भी काफी उजले अवसर हैं। जहाँ कहीं भी सौंदर्य तथा सुरुचि की आवश्यकता है, वहीं एक कलाकार के लिए संभावनाएँ हैं। फाइन आर्टस् में रोजगार और आत्मानुभूति की अभिव्यक्ति दोनों ही सहज रूप से प्राप्त हो सकती है। इस क्षेत्र में भरपूर पैसा, ग्लैमर, व प्रसिद्धि के कारण रचनाशील युवक-युवतियाँ फाइन आर्ट की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

करोड़ों रु

...Login to Read More