डाइटीशियन के रूप में करियर के उजले अवसर
Publish Date: 6/11/2010

संतुलिन और उचित आहार हमारे शरीर के भीतर ऊर्जा का संचार करता है। हमें अपने शरीर के अनुपात के अनुसार कितने पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और कौनसे खाद्य पदार्थ सेहत को नुकसान पहुँचा सकते हैं, अगर आपकी रुचि इन प्रश्नों का उत्तर जानने में है तो डायटीशियन के पेशे को अपनाकर आप अपना ही नहीं, दूसरों की सेहत का भी खयाल रख सकते हैं। हालांकि हमारे देश में अभी भी इस जरूरत के प्रति आम लोगों में बहुत ज्यादा जागरूकता नहीं है, फिर भी सेलेब्रिटी व युवा वर्ग का फी सचेत होता जा रहा है। वह डाइटीशियन के अनुसार बनाए गए डाइट प्लान के हिसाब से खाने-पीने में रुचि दिखा रहा है। यही का रण है कि आज इसे करियर के रूप में अपनाने के प्रति लोगों की रुचि जाग्रत हुई है।

गौरतलब है कि एक डाइटीशियन को संबंधित व्यक्ति की जीवन शैली, खाने की आदतों, सामाजिक स्तर, आयु और पाचन तंत्र की कार्यक्षमता के आधार पर आहार की सूची बनानी पड़ती है। एक डाइटीशियन के रूप में आप नवजात शिशु से लेकर वृद्ध, बीमार और खिलाडियों तक की डाइट का चार्ट बना सकते हैं। डाइटीशियन लोगों को सलाह देता है कि स्वस्थ रहने के लिए उसे किस तरह का भोजन करना च

...Login to Read More