फूड टेक्नोलॉजी में कॅरियर
वर्तमान के आपाधापी वाले जीवन में समय के अभाव एवं भोजन की बदलती हुई आदतों के कारण डिब्बाबंद प्रसंस्कृत भोजन एवं पेय पदार्थों का प्रचलन हमारे देश में दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है । वर्तमान में भोजन की समग्र अवधारणा ही पूर्णत: बदल गई है । कृषि पर आधारित फूड टेक्नोलॉजी (खाद्य प्रौद्योगिकी) ने रोजगार एवं कॅरियर के काफी अच्छे एवं उजले अवसर खोल दिए हैं । इस क्षेत्र में प्रतिवर्ष लगभग ढ़ाई लाख से अधिक रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं । दिन-प्रतिदिन आबादी विद्युत गति से बढ़ती जा रही है तथा खेती की भूमि निरंतर कम होती जा रही है । इससे उत्पादन एवं उपभोग के बीच अंतर बढ़ता ही जा रहा है । इस अंतर को फूड टेक्नोलॉजी एवं प्रोसेसिंग का इस्तेमाल कर कम किया जा सकता है । फूड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर बहुत बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री की प्रोसेसिंग कर उन्हें खराब होने से बचाया जा सकता है तथा बेहतर गुणवत्ता और पोषक तत्वों से युक्त भोज्य सामग्री बाजार में उपभोग हेतु उपलब्ध कराई जा सकती है । इससे रोजगार के अवसरों में भी भारी वृद्धि होगी । विकसित देशों की तुलना में भारत में फूड टेक्नोलॉजी एवं प्रोसेसिं