जर्नलिज्म के क्षेत्र में करियर
किसी भी देश तथा समाज की प्रगति में उस देश के मीडिया की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती
है। मीडिया सदा से ही युवाओं के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है। जर्नलिज्म शोहरत और
इज्जत से भरपूर करियर तो है ही, साथ ही इसमें मिलने वाला वेतन भी अन्य किसी प्रोफेशन
से कम नहीं है। आए दिन जिस तरह हमारे देश में नए-नए न्यूज चैनलों और समाचार-पत्रों
का विस्तार किया जा रहा है उससे इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ते जा रहे हैं।
गौरतलब है कि जर्नलिस्ट वह व्यक्ति होता है, जिसके द्वारा हमें समाज और देश में घट
रही विभिन्न घटनाओं की सही-सही और स्पष्ट जानकारी मिल पाती है। इस पेशे का उद्देश्य
ही जनमानस को विभिन्न घटनाओं और सूचनाओं से अवगत कराते रहना है। जर्नलिज्म को मीडिया
के आधार पर दो भागों में बाँटा जा सकता है- 1. प्रिंट जर्नलिज्म और 2. इलेक्ट्रॉनिक
जर्नलिज्म (ऑडियो-विजुअल)। प्रिंट जर्नलिज्म के अंतर्गत समाचार-पत्र, मैगजीन, जर्नल्स
आदि आते हैं, वहीं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिज्म में रेडियो, टेलीविजन, वेबसाइट्स आदि शामिल
हैं। प्रिंट जर्नलिज्म में आप एडिटर, रिपोर्टर, कॉरसपोन्डे
You are seeing preview text because you are not logged in.
To view full article, please login.
...
Login to Read More