खनन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार के चमकीले अवसर
Publish Date: 6/11/2010
Article

हमारी धरती के नीचे मौजूद प्रचुर खनिज संपदा हमारे जीवन का आधार है। परंतु खनिज संपदा का अनुचित एवं अवैज्ञानिक दोहन पर्यावरणीय असंतुलन की स्थितियाँ पैदा कर सकता है। इसीलिए मानवीय उपयोग के लिए इस प्राकृतिक संपदा को निकालने का काम प्रशिक्षित एवं दक्ष लोगों के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया जाता है जिन्हे खनन इंजीनियर तथा इस विधा को खनन (माइनिंग) इंजीनियरिंग कहते हैं। खनन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं कौशल की जरूरत होती है। जिन युवाओं की खनन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में गहन रुचि हो केवल उन्हें ही इस क्षेत्र में कदम आगे बढ़ाना चाहिए क्योंकि इस क्षेत्र में काफी चुनौतियाँ हैं।

गौरतलब है कि हमारे देश में खनिज संपदा का प्रचुर भंडार है। मध्यप्रदेश, बिहार,झारखंड, उड़ीसा व पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से भारी मात्रा में खनिज पदार्थ प्राप्त् होते हैं। देश की अर्थव्यवस्था में खनिज संपदा का महत्वपूर्ण स्थान है। अत: देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शिक्षित- प्रशिक्षित खनन इंजीनियरों की माँग दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। खनन इंजीनियरिंग के तहत खनिज, पे


You are seeing preview text because you are not logged in. To view full article, please login.
...Login to Read More