प्लास्टिक उद्योग में कॅरियर के चमकीले अवसर
आम आदमी की आम जरूरतों से लेकर उद्योग जगत तक में प्लास्टिक अपनी गहरी पैठ बना चुका है। घर हो या बाहर, प्लास्टिक का प्रयोग दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। बीते एक दशक में इस उद्योग का बहुत ही तेजी से विकास हुआ है। इसी के परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएँ भी बढ़ती जा रही हैं। प्लास्टिक के इसी बढ़ते प्रभाव को देखते हुए युवा प्लास्टिक टेक्नोलॉजी का अध्ययन कर इस क्षेत्र में चमकता हुआ कॅरियर बना सकते हैं।
गौरतलब है कि प्लास्टिक वह पोलीमेटिक सामग्री है जिसे किसी भी रूप में ढ़ाला जा सकता है। सभी प्लास्टिक पोलीमर होते हैं। पोलीमर एक रासायनिक यौगिक होता है, जो ऐसी रासायनिक क्रिया के फलस्वरूप निर्मित होता है, जिसमें दो या अधिक छोटे अणु मिलकर ऐसे बड़े अणु बनाते हैं, जिनमें मूल अणुओं की संरचनात्मक इकाइयों का दुहराव होता है। ध्यातव्य है कि प्लास्टिक उद्योग के प्रोफेशनल्स प्लास्टिक के दानों को एँस्ट्रशन, कॉर्पोरेशन, ऒलो, ट्रांसफर, इंजेक्शन, थर्मो फार्मिंग और थर्मो सेटिंग्स जैसी प्रक्रियाओं द्वारा तैयार उत्पाद में बदलते है।
वर्तमान युग का सर्वाधिक वैविध्यपूर्ण उत्पाद प्लास्टिक