You are here:   Career Planning > Question/Answer
Register   |  Login
मैं गेट परीक्षा के बारे में जानकारी चाहता हूँ। कृपया परीक्षा योजना के बारे मे भी जानकारी प्रदान करें

इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर एवं फढार्मेसी क्षेत्रों में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रतिभाशाली उम्मीदवारों की पहचान करने एवं पूरे देश में इंजीनियरिंग शिक्षा में अंतर स्नातक स्तर पर एकरूपता लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष अखिल भारतीय स्वरूप वाली एक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन होता है। इसे ही ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग या गेट कहते हैं। इस परीक्षा का आयोजन गेट नेशनल को-ऑर्डिनेटर बोर्ड की तरफ से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों तथा भारतीय विज्ञान अकादमी, बंगलुरु द्वारा किया जाता है। परीक्षा सामान्यत: फरवरी-मार्च में आयोजित की जाती है। यह परीक्षा तीन घंटे की होती है तथा इसमें अधिकतम १५० प्रश्न होते हैं। प्रश्नपत्र में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ ही लघु स्तरीय प्रश्न भी पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में  उतीर्र्ण होने के बाद विद्यार्थी छात्रवृत्ति सहित इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर या फार्मेसी क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त् कर सकते हैं।
मैं बाहवीं उत्तीर्ण छात्रा हूँ तथा पत्राचार से परिवार शिक्षा एवं एचआईवी प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम करना चाहती हूँ । कृपया पाठ्यक्रम कराने वाले संस्थान की जानकारी दें ?

आप इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से एचआईवी और परिवार शिक्षा में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम कर सकती हैं। यह पाठ्यक्रम हिन्दी एवं अँग्रेजी दोनों माध्यमों में उप्लब्ध है। इस पाठ्यक्रम के लिए शैक्षणिक योग्यता १२वीं उत्तीर्णहै। इस पाठ्यक्रम को करने के उपरांत शिक्षक, सरकारी और गैर सरकारी कार्यकर्ता तथा पैरामेडिकल क्षेत्र में रोजगार के उजले अवसर हैं।
दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कास्ट अकाउंटेंट का कोर्स किया जा सकता है ?

दि इंस्टीट्यूट ऑफ कास्ट एंड वँर्स अकाउंट्स ऑफ इंडिया (आईसीडऒल्यूए) ने हाल ही में निर्णय लिया है कि अब कास्ट अकाउंटेंट के रजिस्ट्रेशन भी दसवीं पास करने के बाद हो सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवार को कामन प्रॉफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) की तर्ज पर एग्जाम देना होगी।
मेरी रुचि पुरातत्व क्षेत्र में है। मुझे कॅरियर हेतु मार्गदर्शन देते हुए यह बताएँ कि हिन्दी माध्यम से पुरातत्व की डिग्री देने वाले कौन-कौनसे विश्वविद्यालय हैं ?

पुरातत्व (आर्कियोलॉजी) में कॅरियर बनाने के लिए उन विद्यार्थियों को आगे आना चाहिए जो लुप्त् समाज, सओयताओं, उनके इतिहास तथा अवशेषों के बारे में रुचि रखते हैं। ऐसी रुचि रखने वाले छात्रों को पुरातत्व में डिग्री लेने के बाद संग्रहालयों, शोध संस्थानों, ट्रेवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री आदि जगह रोजगार मिल जाता है। पुरातत्व में हिन्दी माध्यम से डिग्री देने वाले प्रमुख विश्वविद्यालय एवं संस्थान इस प्रकार हैं-
  • कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र
  • गुरुकुल कढांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार,
  • महाराजा सयाजी विश्वविद्यालय, बडोदरा।
  • दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज रिसर्च एंड मैनेजमेंट, नई दिल्ली।

मैंने बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की है । मैं गीत-संगीत के क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहती हूँ । कृपया जानकारी प्रदान करें ।

गीत-संगीत की दुनिया में बहुत ही उज्ज्वल संभावनाएँ हैं। परंपरागत संगीत में तो हमेशा ही लोगों की गहरी रुचि रही है, लेकिन ऑडियो-वीडियो संगीत की नवीन परंपरा ने इसे नया रूप दिया है। संगीत में भविष्य बनाने के लिए सीखने की लगन, अच्छी आवाज, निरंतर अभ्यास तथा दृढ़ संकल्प होना चाहिए। वर्तमान समय में कई विश्वविद्यालयों में संगीत की विधिवत शिक्षा दी जाती है। विभिन्न विश्वविद्यालयों में संगीत में बीए तथा बीए ऑनर्स डिग्री की शुरूआत हुई है। यह पाठ्यक्रम तीन वर्ष में किया जा सकता है। १२वीं के उपरांत इन विश्वविद्यालयों से संगीत में डिग्री प्राप्त् की जा सकती है। संगीत का कोर्स कराने वाले प्रमुख विश्वविद्यालय इस प्रकार हैं-
  • विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन।
  • बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल ।
  • रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर ।
मैं दसवीं कक्षा उत्तीर्णहूँ तथा पत्राचार माध्यम से नर्सिंग का कोर्स करना चाहती हूँ। कृपया जानकारी दें ?

नर्सिंग का कोर्स बारहवीं के बाद किया जाता है। पत्राचार के माध्यम से नर्सिंग पाठ्यक्रम देश में कहीं भी उप्लब्ध नहीं है।
मैं चित्रकला में अपना कॅरियर बनाना चाहता/चाहती हूँ । इस हेतु मुझे क्या करना होगा ?

चित्रकला में कॅरियर बनाने के लिए आप ललित कला (फाइन आर्ट्स) में बैचलर डिग्री कोर्स बीएफए कर सकते हैं। इसमें प्रवेश की बुनियादी योग्यता बारहवीं उत्तीर्णहै। चार वर्षीय बीएफए पाठ्यक्रम में डिजाइन, ड्राइंग, पेंटिंग और स्केचिंग की गहन शिक्षा दी जाती है। यदि आप बीएफए न करना चाहें तो एक वर्षीय फढाइन आर्ट्स या कमर्शियल आर्ट्स का डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं।

मैं कला संकाय का बारहवीं कक्षा का छात्र हूँ। क्या मैं भारतीय वायुसेना में जा सकता हूँ ?

बारहवीं कक्षा के बाद एयरफोर्स में जाने के लिए एनडीए प्रवेश परीक्षा देनी होती है। एयरफोर्स में प्रवेश के लिए बारहवीं कक्षा में गणित विषय होना अनिवार्य है।
निर्धन किन्तु मेधावी छात्रों को देश में ही उच्च शिक्षा के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृतिकी जानकारी दें ?

मेधावी किन्तु निर्धन छात्रों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए सरकार ने वर्ष २००८ से एक नई छात्रवृतियोजना लागू की है। द सेंट्रल सेँटर स्कीम ऑफ स्कालरशिप फॉरर कालेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट के नाम से शुरू की गई इस योजना के तहत देशभर के गैर क्रढीमीलेयर के कुल ८२ हजार छात्रों को प्रतिवर्ष छात्रवृति के लिए चुना जाता है। १८ से २५ आयु वर्ग के विद्यार्थियों का ही इसके लिए चयन किया जाता है। छात्रवृतिके लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन का आधार हायर सेकेंडरी परीक्षा में आए प्राप्तंको को बनाया जाता है। चयनित छात्रों को ग्रेजुएशन के स्तर पर कालेज या विश्वविद्यालय की पढ़ाई के लिए तीन वर्षों तक प्रतिमाह एक हजार रुपए तो पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्रों को प्रति माह २ हजार रुपए दिए जाते हैं। इस छात्रवृतिसे संबंधित विस्तृत विवरण के लिए अपने विश्वविद्यालय से संपर्क करें।
मैं वूमेन स्टडीज कोर्स करना चाहती हूँ। कृपया जानकारी प्रदान करें।

समाज की तस्वीर बदल रही है और इस बदलते समय में महिलाओं ने भी खूब तरँकी की है। इसी बदलते समय का कोर्स है, वुमेन स्टडीज । भारत के लगभग ३५ विश्वविद्यालयों में वुमेन स्टडीज एक अलग विषय के रूप में पढ़ाया जाता है। जहाँ से आप सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा कोर्स, बैचलर डिग्री, मास्टर डिग्री, पीएचडी या रिसर्च कर सकती हैं। कुछ विश्वविद्यालय इसके लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं तो कुछ में सीधे प्रवेश मिल जाता है। मास्टर डिग्री या पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए आपके पास किसी भी विषय में बैचलर डिग्री का होना जरूरी है। पीएचडी के लिए मास्टर डिग्री में वूमेन स्टडीज में स्पेशलाइजेशन का होना बहुत जरूरी है। वूमेन स्टडीज कोर्स करने के बाद सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के ढेरों रास्ते खुल जाते हैं। विभिन्न एनजीओ, मानवाधिकार से संबंधित विभिन्न संस्थानों या राष्ट्रीय महिला कोष आदि में कार्यकर्ता या सदस्य के रूप में अपना कौशल दिखा सकती हैं। इसके अलावा पोलिटिलिक पॉलिसी, पोलिटिक रिलेशन, काउंसलिंग व सोशल सर्विसेज, वूमेन शेल्टर, हेल्थ सेंटर, वूमेन राइट्स आदि के क्षेत्र में भी अपना भविष्य संवार सकती हैं। यही नहीं, मीडिया, टीचिंग व रिसर्च के रास्ते भी आपके लिए खुले हुए हैं। वूमेन स्टडीज का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं-
  • रिसर्च सेंटर फॉरर वूमेन स्टडीज, एसएनडीटी वूमेंस यूनीवर्सिटी, सर विट्ठलदास विद्या विहार, जूह कैपस, मुंबई।
  • सेंटर फॉरर वूमेन स्टडीज एंड डेवलपमेंट, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी।
  • इंदिरा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली।
  • वूमेंस स्टडीज रिसर्च सेंटर, कुरुक्षेत्र यूनीवर्सिटी, कुरुक्षेत्र।
मेरी रुचि फ्रेंच भाषा सीखने में है। कृपया ऐसे विश्वविद्यालयों की जानकारी दें जहाँ से फ्रेंच भाषा सीखी जा सके।

फ्रेंच भाषा के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली/ बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी/एमएस यूनिवर्सिटी, बडोदरा (गुजरात) प्रमुख अध्ययन केंद्र हैं।
मैं दसवीं का छात्र/छात्रा हूँ । मुझे गणित विषय बहुत कठिन लगता है। कृपया बताएँ कि गणित को कैसे समझा जाए ?

आपके जैसे बहुत से छात्र/छात्राएँ हैं, जिन्हे गणित विषय बहुत कठिन लगता है। इसलिए घबराएँ नहीं बल्कि गणित विषय पर और अधिक ध्यान दें व बार-बार गणित के सवालों का अभ्यास करेंगे तो धीरे-धीरे यही कठिन लगने वाला विषय आपको आसान लगने लगेगा। ध्यान रखें कि जब भी आप अभ्यास करें तो लिखकर व बोल-बोलकर लिखें। इससे आपको गणित के फार्मूले आसानी से याद हो जाएँगे तथा गणित आपको बहुत ही आसान लगने लगेगा।
मैं इनकम टैक्स ऑफिसर बनना चाहता हूँ। इसके लिए कोनसी परीक्षा देनी होगी ?

इनकम टैक्स ऑफिसर का पद सिविल सेवा परीक्षा द्वारा अलाइड सर्विस पोस्ट के अंतर्गत राजस्व सेवा में है। अत: इस पद के लिए आपको संघ लोक सेवा आयोग द्वारा ली जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा देना होगी
कॉमनवेल्थ स्कोलरशिप के बारे में जानकारी कहाँ से प्राप्त् की जा सकती है ?

कॉमनवेल्थ स्कोलरशिप के बारे में जानकारी हेतु सचिव, एँसटर्नल स्कोलरशिप डिवीजन ईएस-४ सेँशन, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, कर्जन रोड, नई दिल्ली से संपर्क किया जा सकता है। जयंतीलाल भंडारी (स्तंभकार इंदौर में व्यात कॅरियर मार्गदर्शक हैं ।)
मैं उर्दू भाषा में कॅरियर बनाना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन दें ?

मदरसों में उर्दू भाषा की पढ़ाई के बाद अथवा १०+२ स्तर तक एक विषय के रूप में उर्दू का अध्ययन करने के उपरांत उर्दू भाषा में स्नातक, स्नातकोत्तर तथा पीएचडी की जा सकती है। सरकारी और गैरसरकारी दोनों क्षेत्रों में उर्दू का ज्ञान रखने वालों के लिए रोजगार की पर्याप्त् संभावनाएँ हैं। अनुवादक, उद्घोषक, रचनाकार, गजलकार, नाटककार, टेलीविजन, आकाशवाणी व दूरदर्शन आदि क्षेत्रों में उर्दू जानने वालों को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। उर्दू के जानकारों को समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में बतौर संपादक, उपसंपादक व संवाददाता आदि पदों पर रखा जाता है। प्रकाशन विभाग के अलावा जनसंपर्क विभाग, न्यायालय, खुफिया विभाग तथा शिक्षा विभाग में भी नौकरी के उजले अवसर उपलब्ध हैं। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद आदि में उर्दू भाषा में उच्च अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है।
मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-२००८ के सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र हेतु मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान के प्रश्नों की तैयारी के लिए अध्ययन सामग्री कहाँ से प्राप्त् की जा सकती है ?

मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र हेतु मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान के प्रश्नों की तैयारी के लिए कुछ पुस्तकें बाजार में उपलब्ध हैं। ऐसी परीक्षोपयोगी सामग्री मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान केंद्रित मासिक पत्रिका प्रतियोगिता निर्देशिका के दिसंबर २००८ अंक में भी देखी जा सकती है।
मैंने बारहवीं की परीक्षा हिन्दी माध्यम से उत्तीर्णकी है। मैंने कॉ लेज में अंग्रेजी माध्यम से प्रवेश लिया है, लेकिन पढ़ने में परेशानी महसूस हो रही है। मैं अंग्रेजी माध्यम से ही आगे पढ़ना चाहती हूँ। कृपया उचित मार्गदर्शन प्रदान करें।

भाषा का ज्ञान अर्जित करने के लिए निरंतर अभ्यास एवं प्रयत्न की जरूरत होती है इसलिए आप इस समस्या से घबराएँ नहीं बल्कि अंग्रेजी भाषा का अभ्यास करें। आपको धीरे-धीरे अंग्रेजी भाषा समझ में आने लगेगी तथा उसमें मजबूती आएगी। आप प्रतिदिन अंग्रेजी समाचार पत्र पढ़ें तथा अंग्रेजी न्यूज सुनें। अंग्रेजी व्याकरण पर विशेष ध्यान दें। यदि आप चाहें तो अंग्रेजी के अध्यापक या कोचिंग क्लास की मदद भी ले सकती हैं।
मैंने बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की है। मैं लिपिकीय पद पर सरकारी नौकरी चाहता हूँ। कृपया जानकारी प्रदान करें

इस हेतु आप कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित मैट्रिक स्तरीय लिपिकीय वर्ग की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं तथा उसमें सफल होकर सरकारी नौकरी प्राप्त् कर सकते हैं।
बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा हेतु नोट्स 500 रुपए