Articles> Management

रिटेल मैनेजमेंट में कॅरियर
उदारीकरण और वैश्वीकरण के बढ़ते प्रभाव से भारतीय अर्थव्यवस्था में ऐसे कई क्षेत्र उभरकर सामने आए हैं, जिनका नाम भी हमारे लिए कुछ वर्ष पहले तक अनजाना था । इन नए उभर रहे क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी कंपनियों के प्रवेश से इनका लगातार विकास तो हो ही रहा है, कॅरियर के लिए भी नित नए अवसर सामने आ रहे हैं ।