ऐसे करें मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी
जिन विद्यार्थियों ने 9 मई, 2010 को मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2010 दी है और जिनका प्रस्तुतीकरण उपयुक्त रहा है, उन्हें मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2010 की तैयारी शुरू करनी चाहिए। मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में सफलता के लिए मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की प्रकृति को समझना एवं प्रश्नपत्रों के बारे में सुनियोजित तैयारी बेहद जरूरी है। गौरतलब है कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक शैली में होती है। मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के सभी प्रश्नपत्रों की अवधि 3 घंटे होती है।