Articles> Law

लॉ के क्षेत्र में रोजगार के चमकीले अवसर
लॉ के क्षेत्र में कॅरियर के लिहाज से आज बहुत उजली संभावनाएँ हैं। अब न्यायिक प्रक्रिया से जुडना सामाजिक ही नहीं, पैसे और रुतबे के नजरिए से भी महत्वपूर्ण हो गया है। ग्लोबलाइजेशन और उसके बाद समाज में आए सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों के बाद तो नए कानूनों के बनने में इतनी तेजी आई है कि लॉ से जुडे अच्छे विशेषज्ञों की कमी सी हो गई है।
मध्यप्रदेश सिविल न्यायाधीश वर्ग-2 (प्रवेश स्तर) परीक्षा-2010 हेतु नोट्स
ध्यप्रदेश सिविल न्यायाधीश वर्ग-2 (प्रवेश स्तर) परीक्षा-2010 के लिए परीक्षोपयोगी नोट्स उपलब्ध हैं । नोट्स में सामान्य अध्ययन तथा भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता, व्यवहार प्रक्रिया संहिता, भारतीय संविदा अधिनियम, संपत्ति अंतरण अधिनियम, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, मियाद अधिनियम, मध्यप्रदेश आवास नियंत्रण अधिनियम एवं मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता पर अत्यधिक परीक्षोपयोगी सामग्री है।
साइबर लॉ में कॅरियर
दियों से जारी चोरी, हत्या, डकैती, अपहरण और लूटपाट जैसे अपराधों की दुनिया में साइबर क्राइम ने एक नए अवतार के रूप में प्रवेश किया और देखते ही देखते इंटरनेट साइट की हैकिंग, क्रेडिट कार्डों से लेनदेन में हेराफेरी, साइबर वायरस से सिस्टम में छेड़छाड़ के प्रकरणों की बा़ढ़-सी आ गई। कुछ समय पहले तक कानून के प्रावधानों में ऐसे अपराधों का न तो कहीं वर्णन था और न ही इससे निपटने के तरीके कहीं खोजे मिलते थे।
मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2010 में सफलता हेतु रणनीति
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 20 फरवरी, 2011 को ली जाने वाली मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2010 नए पैटर्न एवं नए सिलेबस के आधार पर आयोजित की जानी है। इस बार 305 पद विज्ञापित किए गए हैं। मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2010 में दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र होंगे। पहला प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन का एवं दूसरा प्रश्नपत्र ऐच्छिक विषय का होगा ।
ऐसे करें जिला न्यायालय सहायक ग्रेड-3, शीघ्रलेखक ग्रेड-2, ग्रेड-3, सहायक ग्रंथपाल तथा ट्रांसलेटर हेतु होने वाली प्रारंभिक परीक्षा-2011 की तैयारी
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं राज्य के जिला न्यायालयों में सहायक ग्रेड-3, शीघ्रलेखक ग्रेड-2, ग्रेड-3, ट्रांसलेटर, सहायक ग्रंथपाल आदि के 931 रिक्त पदों के लिए मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।