प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कॅरियर के उजले अवसर
वर्तमान में इंटरनेट का इस्तेमाल चाहे कितना ही क्यों न ब़ढ़ जाए मगर किताबों और प्रिंटिंग तकनीक का महत्व कहीं कम होता नजर नहीं आ रहा है। शिक्षा के वैश्वीकरण से अब पूरी दुनिया सिमटकर छोटी होती जा रही है और इस परिवर्तन में प्रकाशन एवं प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी (मुद्रण तकनीक) की सराहनीय भूमिका रही है। यही कारण है कि विगत कुछ वर्षों में प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का बहुत तीव्र गति से विकास हुआ है।
|
आर्किटेक्चर के क्षेत्र में करियर के उजले अवसर
ऊँची-ऊँची गगनचुंबी इमारतों, कलात्मक एवं भव्य मंदिरों, मल्टीप्लेक्सो, मालों आदि को देखकर सचमुच आश्चर्य होता है कि आखिर इस निर्माण कार्य को किस तरह से अंजाम दिया गया होगा। दरअसल यह कमाल है एक आर्किटेक्ट का , जिसकी योजनाओं और रणनीति पर अमल कर इस तरह के निर्माण का र्य संपन्न होते हैं। इस हुनर को आर्किटेक्टर के नाम से जाना जाता है या यूँ कहें कि आर्किटेक्टर रचनात्मक कौशल का प्रयोग कर डिजाइनिंग तथा भवन निर्माण की कला का नाम है।
|
वीडियो एडिटिंग में रोजगार के चमकीले अवसर
ध्यानार्थ- श्री राजीव तिवारी जी-९-१२-२००८ वीडियो एडिटिंग में रोजगार के चमकीले अवसर इलेँट्रॉनिक मीडिया में रोजगार के लिहाज से परदे के सामने की तुलना में परदे के पीछे ज्यादा अवसर होते है। इससे जुडे कई क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल कर चमकीला कॅरियर बनाया जा सकता है। इन्हीं में से एक रोजगार क्षेत्र है वीडियो एडिटिंग का जिसमें कॅढरियर के ढ़ेरों अवसर उपलब्ध हैं । दर्शक जब वीडियो कार्यक्रम देखता है तो जिन दृश्यों को देखकर प्रभावित एवं रोमांचित होता है वह होता है निर्देशक की प्रतिभा का कमाल, लेकिन इस कमाल को बेमिसाल बनाने में वीडियो एडिटिंग का कमाल सबसे महत्वपूर्ण होता है।
|
इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर के उजले अवसर
इंटीरियर डिजाइनिंग के अंतर्गत स्थान की प्लानिंग की जाती है तथा अंदरुनी जगह की सजावट की जाती है चाहे फिर वह घर हो, दफ्तर, होटल, सरकारी भवन या शोरूम जैसे वाणिज्यिक संस्थान हों। इंटीरियर डिजाइनिंग के अंतर्गत योजना, डिजाइन, निर्माण, पुनर्निर्माण, पुनरुद्धार और सज्जा सभी कुछ शामिल है। किसी भी स्थान की इंटीरियर डिजाइनिंग का मुख्य उद्देश्य कार्यक्षमता निर्मित करना तथा सही बजट में सही वातावरण तैयार करना होता है।
|
रेडियो जॉकी (आरजे) के रूप में कॅरियर के उजले अवसर
वर्तमान दौर में मनोरंजन का व्यवसाय बहुत तेज गति से प्रगति कर रहा है। मनोरंजन की इसी बढ़ती माँग के कारण देश ही नहीं मध्यप्रदेश जैसे विकासशील प्रदेश के शहरों एवं कस्बों में एफएम (फ्रिक्वेंसी माड्युलेशन) रेडियो स्टेशनों की बाढ़-सी आ गई है। इन रेडियो स्टेशनों पर अलग-अगल कार्यक्रमों के तहत चौबीस घंटे नए-पुराने गाने बजते रहते हैं। लेकिन हर कार्यक्रम का अपना एक अलग ही अंदाज होता है। उस कार्यक्रम को पेश करने वाले रेडियो जॉकी यानी आरजे कहलाते हैं।
|
कम्प्यूटर ग्राफिक्स और एनिमेशन के क्षेत्र में कॅरियर के उजले अवसर
वर्तमान समय में प्रिंट मीडिया, इलेँट्रॉनिकढ मीडिया, कम्प्यूटर एवं आईटी सेँटर, फिल्म जगत तथा विज्ञान के क्षेत्र में कम्प्यूटर ग्राफिक्स और एनिमेशन चमकते हुए कॅरियर विकल्प के रूप में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म जगत में तो आज कम्प्यूटर ग्राफिक्स और एनिमेशन का ही बोलबाला है। 'हनुमान`, 'कोई मिल गया` तथा 'हैरी पॉटर` जैसी फिल्मों की अपार सफलता में कम्प्यूटर ग्राफिक्स एवं एनिमेशन का बहुत बड़ा हाथ है।
|