एस्ट्रोनॉमी (अंतरिक्ष विज्ञान) में कॅरियर के चमकीले अवसर
एस्ट्रोनॉमी (अंतरिक्ष विज्ञान) विज्ञान की ही एक शाखा है, जिसके अंतर्गत पृथ्वी से परे करोड़ों ग्रह, उपग्रह, तारे, धूमकेतु, आकाशगंगा एवं अन्य अंतरिक्ष में उपस्थित हेवनली बॉडीज का अध्ययन किया जाता है। इसके अलावा अंतरिक्ष विज्ञान के अंतर्गत उन नियमों एवं प्रभावों का भी अध्ययन किया जाता है, जो इन्हें संचालित करते हैं। अंतरिक्ष विज्ञान में न केवल हेवनली बॉडीज के इतिहास की गर्त में जाकर देखना होता है, बल्कि उनके भविष्य में विकास की संभावनाओं पर भी पैनी नजर रखनी होती है।
|
खनन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार के चमकीले अवसर
हमारी धरती के नीचे मौजूद प्रचुर खनिज संपदा हमारे जीवन का आधार है। परंतु खनिज संपदा का अनुचित एवं अवैज्ञानिक दोहन पर्यावरणीय असंतुलन की स्थितियाँ पैदा कर सकता है। इसीलिए मानवीय उपयोग के लिए इस प्राकृतिक संपदा को निकालने का काम प्रशिक्षित एवं दक्ष लोगों के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया जाता है जिन्हे खनन इंजीनियर तथा इस विधा को खनन (माइनिंग) इंजीनियरिंग कहते हैं। खनन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं कौशल की जरूरत होती है।
|
मर्चेंट नेवी में कॅरियर के उजले अवसर
समुद्र के सीने को चीरकर आगे बढ़ने वाले जहाजों ने हमेशा से ही हमारे मन में कौतूहल पैदा किया है। प्रारंभ में जहाँ समुद्री आवागमन एवं व्यापार छोटी नावों तक सीमित था, वही आज विशालकाय पोत में तबदील हो चुका है। समय के साथ बढ़ते नावों के आकार की तरह इन जहाजों में रोजगार के अवसर भी काफी बढ़े हैं। मर्चेंट नेवी एक ऐसा ही क्षेत्र है, जिसमें आप सुनहरे भविष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ा सकते हैं।
|
प्लास्टिक उद्योग में कॅरियर के चमकीले अवसर
आम आदमी की आम जरूरतों से लेकर उद्योग जगत तक में प्लास्टिक अपनी गहरी पैठ बना चुका है। घर हो या बाहर, प्लास्टिक का प्रयोग दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। बीते एक दशक में इस उद्योग का बहुत ही तेजी से विकास हुआ है। इसी के परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएँ भी बढ़ती जा रही हैं। प्लास्टिक के इसी बढ़ते प्रभाव को देखते हुए युवा प्लास्टिक टेक्नोलॉजी का अध्ययन कर इस क्षेत्र में चमकता हुआ कॅरियर बना सकते हैं।
|
रोबोटिक्स के क्षेत्र में कॅरियर के उजले अवसर
रोबोटिक्स इंजीनियरिंग कीवह शाखा है जिसके अंतर्गत रोबोट कीडिजाइनिंग, उनका अनुरक्षण, नए एप्लिकेशन का विकास और अनुसंधान जैसे काम सऔमिलित किए जाते हैं। रोबोटिक्स में मेनिपुलेशन तथा प्रोसेसिंग के लिए कम्प्यूटर का उपयोग किया जाता है। रोबोटिक्स इंजीनियरिंग शाखा में बेसिक इंजीनियरिंग के सिद्धांत तथा रोबोट्स का विकास तथा उपयोग करने के लिए तकनीकीदक्षता सिखाई जाती है।
|