You are here:   Category Articles
Register   |  Login
Career Option: Biological Science
बायोइन्फरमेटिक्स के क्षेत्र में रोजगार के अवसर
जीव विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर बढ़ रहे अनुसंधान एवं अन्य तकनीको के प्रयोग ने अब इसे संख्यात्मक विज्ञान में परिवर्तित कर दिया है। आँकड़ों को सहेजने के लिए अब जीव विज्ञान क्षेत्र में भी कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग बहुत बढ़ गया है। इसी कारण से बायोइन्फरमेटिक्स (जैव सूचना प्रौद्योगिकी) का उदय हुआ। बायोइन्फरमेटिक्स जीव विज्ञान से संबंधित जानकारी व आँकड़ों को व्यवस्थित करने वाली सूचना तकनीक है।
बायो-टेक्नोलॉजी में कॅरियर के उजले अवसर
बायो-टेक्नोलॉजी यानी जैव प्रौद्योगिकी वह तकनीक है जिसमें जीवधारियों या जीवधारियों से प्राप्त् होने वाले पदार्थों का उपयोग करके उत्पादों का निर्माण या उनमें सुधार किया जाता है। जैव प्रौद्योगिकी एक उभरता हुआ वैज्ञानिक क्षेत्र है, जिसमें असीमित संभावनाएँ हैं। चूँकि यह एक नया विज्ञान है इसलिए इसमें आने वाले समय में मनुष्य जाति के लिए लाभदायक अनुसंधान की प्रबल संभावनाएँ हैं।
डेयरी टेक्नोलॉजी में कॅरियर के अवसर
भारत की कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था में डेयरी उद्योग गतिशील भूमिका निभाने वाले प्रमुख उद्योगों में से एक माना जाता है। मध्यप्रदेश जैसे कृषि प्रदेश में भी डेयरी उद्योग का विशेष महत्व है। डेयरी टेक्नोलॉजी के अंतर्गत दुग्ध उत्पादन, पशुओं की देखभाल, दुग्ध प्राप्ति और दुग्ध के विभिन्न डेयरी उत्पादों के रूप में परिवर्तन की प्रक्रिया शामिल है। उल्लेखनीय है कि करीब ५-६ सालों से दुग्ध उत्पादन में भारत का विश्व में पहला स्थान रहा है।
डाइटीशियन के रूप में करियर के उजले अवसर
संतुलिन और उचित आहार हमारे शरीर के भीतर ऊर्जा का संचार करता है। हमें अपने शरीर के अनुपात के अनुसार कितने पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और कौनसे खाद्य पदार्थ सेहत को नुकसान पहुँचा सकते हैं, अगर आपकी रुचि इन प्रश्नों का उत्तर जानने में है तो डायटीशियन के पेशे को अपनाकर आप अपना ही नहीं, दूसरों की सेहत का भी खयाल रख सकते हैं।
फूड टेक्नोलॉजी में कॅरियर
वर्तमान के आपाधापी वाले जीवन में समय के अभाव एवं भोजन की बदलती हुई आदतों के कारण डिब्बाबंद प्रसंस्कृत भोजन एवं पेय पदार्थों का प्रचलन हमारे देश में दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है । वर्तमान में भोजन की समग्र अवधारणा ही पूर्णत: बदल गई है । कृषि पर आधारित फूड टेक्नोलॉजी (खाद्य प्रौद्योगिकी) ने रोजगार एवं कॅरियर के काफी अच्छे एवं उजले अवसर खोल दिए हैं ।