:: Home » Engineering » कम्प्यूटर हार्डवेयर के क्षेत्र में कॅरियर के क्या अवसर हैं। कम्प्यूटर हार्डवेयर से संबंधित पाठ्यक्रम कहाँ से किया जा सकता है ?
Author Messages
Anonymous
Posts : 98
Location : N/A
Posted : 6/18/2010 2:56:27 PM  
कम्प्यूटर हार्डवेयर के क्षेत्र में कॅरियर के क्या अवसर हैं। कम्प्यूटर हार्डवेयर से संबंधित पाठ्यक्रम कहाँ से किया जा सकता है ?
admin

Administrator
Posts : 98
Location : N/A
Posted : 6/18/2010 2:57:36 PM  

सूचना प्रौद्योगिकी के बढ़ते प्रभाव के कारण कम्प्यूटर वर्तमान में प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनिवार्य आवश्यकता बनता जा रहा है। छोटे-बड़े सभी संस्थानों में इसके बिना काम की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हर जगह कम्प्यूटर होने के कारण इन्हें मेन्टेन करने, इन्हें खराब होने से बचाने, इनकी खराबी ठीक करने के लिए कम्प्यूटर हार्डवेयर विशेषज्ञ की आवश्यकता होती है। ऐसी स्थिति में कम्प्यूटर हार्डवेयर विशेषज्ञों की बहुत माँग बढ़ गई है।

गौरतलब है कि दिनोंदिन कम्प्यूटर पर बढ़ती निर्भरता आने वाले दिनों में इससे जुडे हार्डवेयर उद्योग को और भी बढ़ाएगी। आँकड़े बताते हैं कि सन् २०१० तक कम्प्यूटर हार्डवेयर उद्योग का कारोबार ६२ अरब डॉलर का हो जाएगा। इस तरह यह अपने मौजूदा आकार से १२ गुना बड़ा हो जाएगा। राष्ट्रीय-बहुराष्ट्रीय कम्प्यूटर कंपनियों में हार्डवेयर इंजीनियर को बहुत अच्छे वेतन पर नौकरी पर रखा जाता है। नेटवर्किंग के ज्ञान के साथ हार्डवेयर इंजीनियर कम्प्यूटर सपोर्ट विशेषज्ञ होने के अलावा इंटरनेट इंजीनियर बन सकते हैं। इसके अलावा संस्थान की वेबसाइट के लिए नेटवर्किंग आर्किटेँचर और इंटरनेट इंजीनियर भी बन सकते हैं। संस्थान की वेबसाइट के लिए नेटवर्किंग आर्किटेँचर और कनेक्टिविटी का प्रबंध करने और उसके रखरखाव के लिए भी हार्डवेयर इंजीनियर जिम्मेदार होता है। हार्डवेयर और नेटवर्क के ज्ञान के साथ नेटवर्क इंजीनियर के रूप में कॅरियर के काफी उजले अवसर हैं। कम्प्यूटर का उपयोग करने वाली सभी संस्थाओं को हार्डवेयर विशेषज्ञों की आवश्यकता होती है। अगर आपने किसी अच्छे प्रशिक्षण संस्थान से शिक्षा प्राप्त की है तो आप कम्प्यूटर हार्डवेयर डिजाइन विकास और निर्माण कंपनियों में काम कर सकते हैं। मध्यम और छोटे आकार की कई कंपनियाँ और उपयोगकर्ता जैसे स्कूल, डिपार्टमेंट स्टोर, मॉल आदि में भी रोजगार भी संभावनाएँ हैं।

कम्प्यूटर हार्डवेयर मूलत: इंजीनियरिंग से संबंधित क्षेत्र है। आईआईटी जैसे विश्वविंयात इंजीनियरिंग संस्थानों में बीई और बीटेक स्तर पर कम्प्यूटर इंजीनियरिंग के तहत इस विषय को पढ़ाया जाता है, जबकि कुछ शासकीय एवं निजी प्रशिक्षण संस्थान बारहवीं के बाद भी इस तरह की ट्रेनिंग देते है जिसे किसी भी संकाय का विद्यार्थी कर सकता है। कम्प्यूटर हार्डवेयर कोर्सों के तहत नया कम्प्यूटर असेंबल करना, उसके पार्ट्स बदलना, सर्विसिंग, मेंटेनेंस, रिपेयरिंग तथा मार्केटिंग आदि की जानकारी प्रदान की जाती है। हार्डवेयर इंजीनियरों का काम डिजाइन, मूल्यांकन, नए कम्प्यूटर चिप्स, सर्किट बोर्ड, कम्प्यूटर सिस्टम, पेरिफेरल डिवाइसेस की जाँच से लेकर नवीनतम सॉफ़्टवेयर के साथ तालमेल बिठाने वाले उपकरणों के निर्माण और देख-रेख तक फैला होता है।

हार्डवेयर का एडवांस क्षेत्र चिप डिजाइनिंग है। चिप डिजाइनिंग का क्षेत्र रोजगार की दृष्टि से बहुत अच्छा है। सभी कम्प्यूटर हार्डवेयर कंपनियों को चिप डिजाइनर की जरूरत होती है। बैचलर ऑफ इलेँक्ट्रोक्निस इंजीनियर या फिक्जिस में मास्टर डिग्री करने के बाद चिप डिजाइनिंग कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है। वैसे फिक्जिस में बैचलर और मास्टर डिग्री में एक विषय चिप डिजाइनिंग शामिल है। चिप लेवल डिजाइनिंग के लिए १२वीं कक्षा कम्प्यूटर विषय के साथ ५० प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। बैचलर ऑफ कम्प्यूटर साइंस और मास्टर इन कम्प्यूटर साइंस के बाद भी चिप डिजाइनिंग कोर्स कर सकते हैं। चिप डिजाइनिंग कोर्स करने वाला सॉफ़्टवेयर इंजीनियर की तुलना में २० से २५ प्रतिशत अधिक आय अर्जित कर सकता है साथ ही अन्य डिग्री होल्डरों की तरह इन्हें नौकरी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। चिप लेवल इंजीनियर चाहे तो अपनी रिपेयरिंग शॉप भी खोल सकढता है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हार्डवेयर टेँनोलॉजी (आईआईएचटी) हार्डवेयर ट्रेनिंग के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम है। इसकी शाखाएँ देश के सभी प्रमुख शहरों में है। इसमें बारहवीं कक्षा के बाद प्रवेश मिलता है।

इसके अतिरिक्त कम्प्यूटर हार्डवेयर इंजीनियरिंग एवं कम्प्यूटर चिप लेवल इंजीनियरिंग का कोर्स कराने वाले प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान इस प्रकार हैं-

  • सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग (सी-डेक), नई दिल्ली, नोएडा, पुणे, बंगलौर, हैदराबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और कोलकाता, वेबसाइट-www.cdaindia.com
  • बिटमैपर इंटीग्रेशन टेक्नोलॉजी प्रायवेट लिमिटेड, पुणे।
  • जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली, वेबसाइट-www.jmi.nic.in
  • महात्मा गाँधी मेमोरियल कम्प्यूटर एजुकेशन, नई दिल्ली ।
  • माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल (मध्यप्रदेश)वेबसाइट- www.mcrpu.com
  • कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग,भोपाल (मध्यप्रदेश)
  • आई.आई.टी.दिल्ली
  • सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग (सी-डेक), नई दिल्ली
  • दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नई दिल्ली
« Previous   1 / 1   Next »