|
Author |
Messages |
Anonymous
Posts
:
98
Location
:
N/A
|
मैं होटल मैनेजमेंट में अपना कॅरियर बनाना चाहता हूँ । कृपया जानकारी दें |
|
|
|
admin

Administrator
Posts
:
98
Location
:
N/A
|
होटल मैनेजमेंट में कॅरियर बनाने के लिए आपको होटल मैनेजमेंट के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना होगा जिसकी प्रवेश परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाती है। प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं कक्षा तथा अधिकतम आयु २२ वर्ष निर्धारित है। चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कढार के आधार पर होता है। यह डिप्लोमा पाठ्यक्रम नई दिल्ली स्थित नेशनल काउंसिल फॉरर होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी, लाइब्रेरी एवेन्यू, पूसा परिसर, नई दिल्ली द्वारा संचालित किया जाता है। उपरोक्त कोर्स पूर्ण करने के उपरांत डेढ़ वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन होटल एडमिनिस्ट्रेशन भी किया जा सकता है।
होटल उद्योग से संबंधित प्रमुख कोर्स कराने वाले संस्थान हैं-
- ताज ग्रुप ऑफ होटल्स रोजाबाग, औरंगाबाद।
- ओबेरॉय स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट, शामनाथ मार्ग, नई दिल्ली।
- फूड क्राफ्टऍट इंस्टीट्यूट कैऔपस, गोविंदपुरा, भोपाल।
- इंस्टीट्यूट ऑफ केटरिंग टेक्नोलॉजी एंड न्यूट्रिशन, सेँटर-सी, अलीगंज, लखनऊ।
|
|
|