|
Author |
Messages |
Anonymous
Posts
:
98
Location
:
N/A
|
कैमोइंफार्मेटिक्स संख्या है ? इस क्षेत्र में कॅरियर की संख्या संभावनाएँ हैं ?
|
|
|
admin

Administrator
Posts
:
98
Location
:
N/A
|
कैमोइंफार्मेटिक्स के अंतर्गत रासायनिक सूचनाओं का संग्रहण, प्रबंधन, विश्लेषण एवं उनके समाधान संबंधी कार्य आते हैं। कैमोइंफार्मेटिक्स का सबसे ज्यादा उपयोग दवा बनाने वाली कंपनियाँ दवाओं की खोज में करती हैं। आने वाले समय में इस विषय का महत्व और अधिक बढ़ने की संभावना है। विगत कुछ समय से इस क्षेत्र में ढेरों संभावनाएँ उत्पन्न हो गई हैं। खासतौर पर फार्मास्यूटिकल, एग्रोकैमिकल एवं बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में प्रशिक्षित लोगों की भारी कमी महसूस की जा रही है। कैमोइंफार्मेटिक्स में कोर्स करने के उपरांत कैमोइंफार्मेटिक्स साइंटिस्ट, कैमिकल डाटा साइंटिस्ट, सीनियर इंफार्मेशन एनालिस्ट, इंफोर्मेशनल ऑफिसर, डाटा ऑफिसर, सपोर्ट एनालिस्ट, बिजनेस एनालिस्ट के रूप में कॅरियर बनाया जा सकता है। रसायन विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित होने के कारण इसके पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए छात्रों को रसायन विज्ञान में कम से कम बी.एससी. उतीर्ण होना चाहिए तभी कैमोइंफार्मेटिक्स के एम.एस.सी. पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलता है। एम.एस.सी. दो वर्षीय पाठ्यक्रम है, जिसके उपरांत रिसर्च एवं एकेडमिक फढील्ड में जाने का मार्ग प्रशस्त होता है। अधिकांश संस्थान स्नातक के पश्चात एक वर्षीय डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा जैसे कोर्स भी करवाते हैं, जिसकी अवधि एक से लेकर ड़े वर्ष तक होती है। कैमोइंफार्मेटिक्स का कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध है-
- मालाबार क्रिश्चियन कॉ लेज, कोझिकोड । वेबसाइट- www.mcccalicut.org
- जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय। वेबसाइट- www.jamiahamdard.ac.in
- इंस्टीट्यूट ऑफ कैमोइंफार्मेटिँस स्टडीज। वेबसाइट- www.cheminformaticscenter.org
|
|
|