You are here:   Home
Register   |  Login

कॅरियर दिशा - नई पीढ़ी के कॅरियर मार्गदर्शन का मिशन

कॅरियर दिशा - नई पीढ़ी के कॅरियर मार्गदर्शन का मिशन


 

वैश्वीकरण के नए दौर में बदलते हुए कॅरियर और रोजगार परिदृश्य में अधिकांश विद्यार्थियों को कॅरियर की समुचित जानकारी न होने से वे अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप उपयुक्त पाठ्यक्रम तथा उपयुक्त कॅरियर का चुनाव करने में कठिनाई अनुभव करते हैं। अतएव दसवीं के बाद उपयुक्त विषय चयन तथा बारहवीं के बाद एवं महाविद्यालयीन शिक्षा के दौरान उपयुक्त कॅरियर की डगर पर बढ़ने के लिए कॅरियर मार्गदर्शन आवश्यक है। ऐसे कॅरियर मार्गदर्शन की कमी बनी हुई है। इसी परिप्रेक्ष्य में देश के ख्यात कॅरियर विशषज्ञ तथा सुपरिचित शिक्षाविद डॉ. जयंतीलाल भंडारी के द्वारा कॅरियर मार्गदर्शन के लिए कॅरियर दिशा मिशन शुरू किया गया है। इस मिशन में श्री सौरभ भंडारी, श्री राम गिलड़ा, डॉ. पंकज त्रिवेदी, श्रीमती मीना भंडारी और विकास सिंह प्रमुख सहयोगी हैं।