|
|
मध्यप्रदेश के किस विश्वविद्यालय में पर्सोनेल मैनेजमेंट का पाठ्यक्रम उप्लब्ध है ?स्नातक करने के उपरांत पीजी डिप्लोमा इन पर्सोनेल मैनेजमेंट (कार्मिक प्रबंधन) पाठ्यक्रम डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में उप्लब्ध है।
मैं होटल मैनेजमेंट में अपना कॅरियर बनाना चाहता हूँ । कृपया जानकारी दें ?होटल मैनेजमेंट में कॅरियर बनाने के लिए आपको होटल मैनेजमेंट के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना होगा जिसकी प्रवेश परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाती है। प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं कक्षा तथा अधिकतम आयु २२ वर्ष निर्धारित है। चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कढार के आधार पर होता है। यह डिप्लोमा पाठ्यक्रम नई दिल्ली स्थित नेशनल काउंसिल फॉरर होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी, लाइब्रेरी एवेन्यू, पूसा परिसर, नई दिल्ली द्वारा संचालित किया जाता है। उपरोक्त कोर्स पूर्ण करने के उपरांत डेढ़ वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन होटल एडमिनिस्ट्रेशन भी किया जा सकता है। होटल उद्योग से संबंधित प्रमुख कोर्स कराने वाले संस्थान हैं- - ताज ग्रुप ऑफ होटल्स रोजाबाग, औरंगाबाद।
- ओबेरॉय स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट, शामनाथ मार्ग, नई दिल्ली।
- फूड क्राफ्टऍट इंस्टीट्यूट कैऔपस, गोविंदपुरा, भोपाल।
- इंस्टीट्यूट ऑफ केटरिंग टेक्नोलॉजी एंड न्यूट्रिशन, सेँटर-सी, अलीगंज, लखनऊ।
क्या मध्यप्रदेश में कहीं फॉररेस्ट मैनेजमेंट का पाठ्यक्रम उप्लब्ध है ?द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉररेस्ट्री मैनेजमेंट, भोपाल में पीजी डिप्लोमा इन फॉररेस्ट मैनेजमेंट पाठ्यक्रम उप्लब्ध है। < /p>
एनजीओ मैनेजमेंट का कोर्स करना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन दें ?वर्तमान दौर में किसी एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) का प्रबंधन एक महत्वपूर्ण काम है। एनजीओ मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के अंतर्गत आर्थिक एवं प्रशासनिक क्षमताओं के विश्लेषण के साथ ही वैश्विक मुद्दों और पर्यावरण मुद्दों की जानकारी, वैश्विक सामाजिक- आर्थिक समाज की समझ, सामुदायिक विकास, सूचनाओं का प्रबंधन, संस्था द्वारा सामाजिक मुद्दों पर आधारित अभियान, वित्त और मानव संसाधन, सामाजिक उद्यमशीलता और नेतृत्वशीलता के बारे में बताया जाता है। देश में एनजीओ मैनेजमेंट के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम उप्लब्ध हैं। पीजी डिप्लोमा इन एनजीओ मैनेजमेंट कोर्स के लिए अभ्यार्थि को स्नातक परीक्षा ५० प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्णकरना आवश्यक है। इस कोर्स को करने के बाद एनजीओ मैनेजर के लिए सामुदायिक सेवा प्रदाता, रिसर्च फैलो इन एनजीओ, वित्त तथा मानव संसाधन के गैर सरकारी संस्थान में मैनेजर, फिकी, मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स आदि में रोजगार के अवसर उप्लब्ध हैं। ग्रामीण चिकित्सा क्षेत्र, एड्स, महिला सशक्तिकरण, सूखा या बाढ़ पुनर्वास सेंटर, बच्चों की शिक्षा जैसे अनेक क्षेत्रों में भी एनजीओ प्रबंधको के लिए रोजगार की अपार संभावनाएँ हैं। एनजीओ मैनेजमेंट का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- - लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
- भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, गाँधीनगर, गुजरात।
- अन्नामलाई विश्वविद्यालय, अन्नामलाई नगर, तमिलनाडू।
ऑफिस मैनेजमेंट क्या है ? इस क्षेत्र में कॅरियर के क्या अवसर हैं ?आधुनिकीकरण के प्रभाव के चलते अब सार्वजनिक से लेकर निजी क्षेत्र के परंपरागत कार्यालयों के स्वरूप और कार्यप्रणाली में तेजी से बदलाव आ रहा है। इस बदलाव के परिणामस्वरूप इन कार्यालयों में काम करने वालों की कार्यप्रणाली में आधुनिकता को अहमियत दी जाने लगी है। यही वजह है कि आधुनिक कार्यालय प्रबंधन, मार्डन ऑफिस मैनेजमेंट, आज एक नए कॅरियर के रूप में उभर रहा है। आधुनिक कार्यालय का सफल और सुचारू संचालन सिखाने के लिए आज कई संस्थानों द्वारा मॉर्डन ऑफिस मैनेजमेंट का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मॉर्डन ऑफिस मैनेजमेंट का पाठ्यक्रम कई कालेजों में स्नातक स्तर पर कला व वाणिज्य वर्ग के पाठ्यक्रमों में वैकल्पिक विषय के रूप में उपलब्ध है। कई संस्थानों द्वारा विशेष रूप से दो वर्षीय पाठ्यक्रम, तीन वर्षीय डिप्लोमा तथा एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किया जा रहा है। इन पाठ्यक्रमों में उन सभी विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है, जो एक आधुनिक कार्यालय के लिए वर्तमान समय में आवश्यक है। जैसे, कम्प्यूटर, टाइपिंग, स्टेनोग्राफी, मानव संसाधन व्यवस्था, व्यावसायिक पत्राचार व कार्यालय सहायक के काम। इस पाठ्यक्रम को करने के लिए १२वीं पास होना आवश्यक है। उच्च डिग्री धारको को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाती है। प्रशिक्षण हासिल कर लेने के बाद किसी भी कार्यालय में ऑफिस मैनेजर, ऑफिस सेक्रेटरी तथा प्रबंध परामर्शदाता की नौकरी पाई जा सकती है। इसके अलावा इस विषय के शिक्षक के रूप में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। ऑफिस मैनजमेंट का कोर्स कराने वाले संस्थान इस प्रकार हैं- - इंटरनेशनल पॉलीटेँनिक फॉर वूमेन, साउथ एँसटेंशन, पार्ट-वन, नई दिल्ली।
- भाई परमानंद इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज, दिल्ली।
- कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज, शेखसराय, फेज-२, नई दिल्ली।
डिजास्टर मैनेजमेंट में कॅरियर की क्या संभावनाएँ हैं? डिजास्टर मैनेजमेंट का पाठ्यक्रम कहाँ से किया जा सकता है ?डिजास्टर मैनेजमेंट (आपदा प्रबंधन) के पाठ्यक्रम के अंतर्गत, आपदाओं से निपटने के तौर-तरीकों, पुनर्वास, प्राकृतिक आपदाओं की सूचना देने वाले संवेदी उपकरणों आदि की जानकारी प्रदान दी जाती है। आपदा प्रबंधन पाठ्यक्रमों का एक महत्वपूर्ण अंग प्रभावित क्षेत्रों में जाकर काम करने का मिलने वाला अवसर है। आपदा प्रबंधन में डिप्लोमा-डिग्रीधारी छात्र सरकारी अथवा गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार पा सकते हैं। सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र में चलने वाली आपदा परियोजनाओं में आप बतौर कार्यक्रम सहायक काम कर सकते हैं। इसके अलावा नीति विश्लेषण, कार्यक्रम मूल्यांकनकर्ता, अनुसंधान निदेशक, कार्य विश्लेषक, मानव संसाधन अधिकारी आदि के रूप में काम करने के अवसर मौजूद हैं। वे युवा जो डिजास्टर मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट कोर्स/डिप्लोमा करना चाहते हैं उनके लिए १०+२ परीक्षा ६० प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्णहोना आवश्यक है। कुछ संस्थान डिजास्टर मैनेजमेंट के कोर्सों में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का भी आयोजन करते हैं। डिजास्टर मैनेजमेंट का पाठ्यक्रम कराने वाले प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट, नई दिल्ली।
- डिजास्टर मिटिगेशन इंस्टीट्यूट, अहमदाबाद।
- इन्वॉयरमेंटल प्रोटेँशन ट्रेनिंग एंड रिसर्च संस्थान, हैदराबाद।
- इंदिरा गाँधी राष्ट्रीयमुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली।
एमबीए इन एग्रीबिजनेस पाठ्यक्रम कौन कर सकता है ? इस क्षेत्र में कॅरियर के क्या अवसर हैं ? आर्थिक उदारीकरण के फलस्वरूप देश के कृषि क्षेत्र में वृहद स्तर पर आयात-निर्यात प्रारंभ हुआ और संबंधित रोजगारों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। जो छात्र एग्रीबिजनेस में एमबीए करना चाहते हैं उनके लिए इस क्षेत्र में रोजगार के ढ़ेरों अवसर हैं, क्योंकि आज अनेक बहुराष्ट्रीय व राष्ट्रीय कंपनियाँ इस क्षेत्र के प्रशिक्षित व्यक्तियों को उच्च वेतनमान पर नियुक्त कर रही हैं। इसके अलावा राष्ट्रीयकृत बैंको की कृषि अधिकारी की परीक्षा में बैठा जा सकता है। कृषि उत्पादों से संबंधित स्वयं का व्यापार भी प्रारंभ कर सकते हैं। एमबीए इन एग्रीबिजनेस पाठ्यक्रम करने के लिए वे छात्र ही योग्य हैं जिन्होंने कृषि विज्ञान, कृषि अभियांत्रिकी, पशु चिकित्सा विज्ञान या जीव विज्ञान से स्नातक परीक्षा न्यूनतम ५५ प्रतिशत अंकढों के साथ उत्तीर्ण की हो। यह पाठ्यक्रम इन संस्थानों मे उपलब्ध है- - भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद। वेबसाइट- www.iimahdernet.in
- भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ। वेबसाइट- www.iimlkoernet.in
- पंडित गोविंदवल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर। वेबसाइट- www.gbpuat.ac.in
- काशी हिन्दू विश्वविद्यालय,वाराणसी। वेबसाइट www.bhu.ac.in/ims
|
|