You are here:   Other Career Options > Cyber Law
Register   |  Login
साइबर लॉ में कॅरियर

सदियों से जारी चोरी, हत्या, डकैती, अपहरण और लूटपाट जैसे अपराधों की दुनिया में साइबर क्राइम ने एक नए अवतार के रूप में प्रवेश किया और देखते ही देखते इंटरनेट साइट की हैकिंग, क्रेडिट कार्डों से लेनदेन में हेराफेरी, साइबर वायरस से सिस्टम में छेड़छाड़ के प्रकरणों की बा़ढ़-सी आ गई। कुछ समय पहले तक कानून के प्रावधानों में ऐसे अपराधों का न तो कहीं वर्णन था और न ही इससे निपटने के तरीके कहीं खोजे मिलते थे। परंतु जब सूचना प्रौद्योगिकी संसार और साइबर जगत में अपराधों के प्रकरण ब़ढ़ने लगे तो अंतरराष्ट्रीय सहयोग से साइबर लॉ बनाए गए। जब साइबर लॉ बन गए तो इन्हें जानने वालों तथा इनका उपयोग कर साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने वाले कानूनविदों की जरूरत महसूस की जाने लगी। साइबर अपराध के अवतरण के साथ ही साइबर लॉयर (वकील) ने भी कानूनी जगत में अवतार लिया और साइबर अपराध और साइबर लॉयर के टकराव ने करियर निर्माण के एक अनूठे और संभावनाओं से भरपूर अवसर को पैदा किया।

गौरतलब है कि भारत एशिया का दूसरा और दुनिया का १२वाँ ऐसा देश है जिसका अपना अलग इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम २००० के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों तथा डिजिटल सिग्नेचर को विधिक मान्यता प्रदान की गई है। इस कानून में हैकिंग, क्रेडिट कार्ड फ्राड, साइबर स्टॉकिंग, ब्लेक मैलिंग, कम्प्यूटर सोर्स कोड के प्रसारण, नग्नता तथा बौद्धिक संपदा, कॉपीराइटर तथा ट्रेडमार्क से जु़डे अपराध के खिलाफ सख्त प्रावधान बनाए गए हैं। वर्तमान में इंटरनेट पर होने वाले सभी अपराधों के मामले साइबर लॉ के माध्यम से ही निपटाए जा रहे हैं। वास्तव में साइबर लॉ एक तरह का विनियमन है जो कॉपीराइट, बौद्धिक संपदा, अनुबंध आदि को अधिशासित करता है। इन विनियमों पर किसी एक देश का अधिकार नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी जगत में यह विस्तारित है।

यदि आपकी सूचना प्रौद्योगिकी में अच्छी पकड़ है और लीगल करियर बनाने में दिलचस्पी है तो साइबर लॉ आपके लिए संभावाओं से भरपूर क्षेत्र है। साइबर लॉयर बनकर आप साइबर लॉ के क्षेत्र में अपना करियर बनाकर साइबर क्राइम विशेषज्ञ के रूप में ख्याति प्राप्त् कर सकते हैं। मूलत: साइबर लॉयर वह शक्स होता है, जो हैकिंग, क्रेडिट कार्ड जलसाजी, ई-कॉमर्स तथा इंटरनेट पर ई- बिजनेस से रक्षोपाय के लिए डिजिटल हस्ताक्षर के संरक्षण, इनक्रिप्शन कोड या इलेक्ट्रॉनिक कोड आदि से जु़डे अपराधों से निपटता है। बौद्धिक संपदा कानून अथवा कॉपीराइट्स, सॉफ्टवेयर पेटेन्ट्स, नेट बैंकिंग जैसे प्रकरण भी साइबर लॉ की मदद से निपटाए जाते हैं। इसके लिए आपको विधि विषय में स्नातक उपाधि प्राप्त् करने के बाद साइबर लॉ में डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त् करना होगा। विधि के अलावा यदि अन्य क्षेत्र के छात्र चाहें तो वह भी साइबर लॉ का कोर्स कर सकते हैं। अब हमारे यहाँ कई लॉ स्कूलों और विश्वविद्यालयों में स्नातकोतर स्तर पर बकायदा साइबर लॉ की प़ाई होने लगी है।

साइबर लॉ में कोर्स करने के उपरांत आप स्वतंत्र रूप से बतौर कंसल्टेंट अपना कॅरियर आरंभ कर सकते हैं। अथवा साइबर क्राइम से जु़डे प्रकरणों में वकीलों की सहायता करने के लिए किसी लीगल कंसल्टिंग तथा आरबिट्रेशन फर्म में असिस्टेंट या जूनियर प्रेक्टिशनर की भूमिका अदा कर सकते हैं। आजकल बड़ी-बड़ी कंपनियों में साइबर क्राइम से जु़डे मामलों को देखने के लिए अपने लीगल डिपार्टमेंटों में साइबर लॉयर रखे जाते हैं, उनसे जु़डकर आप कार्पोरेट सेक्टर में भी कॅरियर बना सकते हैं। साइबर लॉयर तथा साइबर कंसल्टेंट्स सरकारी विभागों में खासकर सूचना एवं प्रसारण, सूचना प्रौद्योगिकी तथा विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालयों में सलाहकार के रूप में कॅरियर बना सकते हैं। उन्हें टेक्नोलॉजी फर्मों में बतौर सिक्योरिटी ऑडिटर तथा ऑडिटर तथा नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर का काम भी मिल जाता है। आप चाहें तो इस क्षेत्र में आगे रिसर्च को अपना सकते हैं या शिक्षण कर सकते हैं। साइबर अपराधों के साथ-साथ साइबर लॉयर की माँग भी खासी ब़ढ़ रही है। चूँकि इस क्षेत्र में फिलहाल प्रशिक्षित और शिक्षित विशेषज्ञों का अभाव है, इसलिए साइबर एक्सपर्ट को इंटरनेट, नेट बैंकिंग और ई-बिजनेस से जु़डे कार्पोरेट सेक्टर में मुँहमाँगा वेतन मिल रहा है। यदि आप इस क्षेत्र में अच्छा अनुभव हासिल कर लें तो देश ही नहीं विदेशों में भी डॉलरों में कमाई कर सकते हैं।


साइबर लॉ का कोर्स कराने वाले देश के प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं-

  • नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरू ।
  • द इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट, डीम्ड यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली।
  • साइबर लॉ कॉलेज चेन्नई/मैसूर/हुबली/मंगलोर तथा बेंगलुरू ।
  • सिम्बायोसिस सोसायटी लॉ कॉलेज, पुणे।

व्यक्तिगत मार्गदर्शन


Career Guidance, Career Counseling, Career Insight, In person Career chat sessions

ख्यात कॅरियर विशेषज्ञ डॉ. जयंतीलाल भंडारी से व्यक्तिगत रूप से उनके १११, गुमाश्ता नगर, इंदौर, मध्यप्रदेश स्थित कार्यालय पर सशुल्क कॅरियर मार्गदर्शन प्राप्त् करने हेतु कार्यालयीन समय १० से ६ बजे तक इस टेलीफोन नंबर पर पूर्व में समय निर्धारत करें- (०७३१) २७९६१५६


To meet Dr. Bhandari in person for career advising and guidance, please seek an appointment in advance.

Office hours:

10:00 A.M - 6:00 P.M (Mon - Sat)

Office Location:

111 Gumashta nagar, Indore, Madhya Pradesh

Phone: (0731) 2796156


बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा हेतु नोट्स 500 रुपए